कंप्यूटर के अनिवार्य पार्ट्स। 

कंप्यूटर के अनिवार्य पार्ट्स Most Important parts of computer

कंप्यूटर के अनिवार्य पार्ट्स  Compulsory  parts of computer

आपने कंप्यूटर तो देखा ही होगा।  उसमे मॉनिटर(Monitor) कीबोर्ड माउस(Keyboard, Mouse), स्पीकर(speaker), प्रिंटर(Printer) आदि लगे होते है।  यह सभी कंप्यूटर के पार्ट्स है।
एक Personal Computer को बनाने में बहुत से पुर्जो की आवश्यकता होती है।  जिसमे कुछ पार्ट्स ऐसे है जिनके बगैर कंप्यूटर को नहीं बनाया जा सकता है। इन्ही पार्ट्स को कंप्यूटर के अनिवार्य पार्ट्स कहते है :


Computer parts

Motherboard 

मदरबोर्ड के बिना कंप्यूटर बनाना असंभव है क्यूंकि यह पार्ट्स होता है जिसमे कंप्यूटर के ज्यादातर या यु कहे सभी पार्ट्स को जोड़ा जाता है।  इसमें बहुत सारे सॉकेट स्लॉट और पोर्ट्स होते है।  माइक्रो प्रोसेसर को भी इसी मदरबोर्ड के ऊपर बने सीपीयू सॉकेट में लगाया जाता है। 

Microprocessor 

सीपीयू भी एक महत्वपूर्ण पार्ट्स होता है।  क्यूंकि सीपीयू जिसे माइक्रो प्रोसेसर कहते है।  मदरबोर्ड पर लगे सभी हार्डवेयर पार्ट्स को कंट्रोल करता है।  और कंप्यूटर के सारे काम इसी के द्वारा संपन्न होते है।  कंप्यूटर की स्पीड और गुणवत्ता इसी पर निर्भर करती है।  प्रोसेसर के अनुसार ही मदरबोर्ड का चयन किया जाता है। 

CPU Heat Sink and Fan 

सीपीयू हीट शिंक और फैन के बगैर कंप्यूटर नहीं चल सकता है।  क्यूंकि जब कंप्यूटर को ओन करते है तो माइक्रो प्रोसेसर बहुत ज्यादा गरम हो जाता है।  यदि प्रोसेसर का कोर बहुत अधिक गरम होगा तो कंप्यूटर चलते चलते  बंद हो जायेगा या फिर ओन ही नहीं होगा।  इसलिए  प्रोसेसर को ठंडा रखने के लिए उसके ऊपर अलमुनियम या कॉपर की हीट शिंक और पंखा लगाया जाता है। 

रैम Ram ( Random Access Memory )

रैम का  भी कंप्यूटर में अहम भूमिका होती है।  इसके बगैर कंप्यूटर ओन तो हो जायेगा लेकिन डिस्प्ले नहीं आएगा।  क्यूंकि प्रोसेसर रैम के द्वारा ही बायोस को पढ़कर सभी काम करता है।  यह एक अस्थायी मेमोरी होती है।  जब तक इसको सप्लाई मिलती है  तब तक ही इसमें डेटा सेव रहता है।  सप्लाई नहीं मिलने पर इसका सेव डेटा औने आप मिट जाता है। 

हार्ड डिस्क ड्राइव Hard Disk Drive 


यह भी एक तरह की मेमोरी होती है।  इसमें डेटा स्थायी रूप से सेव रहता है।  इसी के अंदर ही कंप्यूटर के ऑपरेटिंग सिस्टम  और सॉफ्टवेयर को इनस्टॉल करते है।  यह कई तरह के क्षमता के आते है। 

मॉनिटर Monitor 


 कंप्यूटर में सभी होने वाले काम को प्रदर्शित करता है।  यह कई तरह के साइज में मिलते है। 

कीबोर्ड और माउस Keyboard Mouse 

कंप्यूटर को ऑपरेट करने के लिए कीबोर्ड और माउस का उपयोग किया जाता है।  कंप्यूटर को इंस्ट्रक्शंस को कीबोर्ड पर लगे बटन को दबाकर देते है।  जिसको कंप्यूटर समझ कर काम करता है। 

पावर सप्लाई SMPS Power Supply 

कंप्यूटर के सभी पार्ट्स को काम करने के लिए एक निश्चित विधुत आपूर्ति की जरुरत होती है।  जिसके लिए एक विशेष प्रकार की सप्लाई का प्रयोग करते है जिसको एसएमपीएस कहा जाता है।  यह कंप्यूटर के हर पार्ट्स को उनकी जरूरत के हिशाब से पावर देता है। इसके साथ ही कही पर शॉर्टिंग या ओवरलोड होने पर बंद होकर सुरक्षा भी देता है।  यह सप्लाई Software के द्वारा कंप्यूटर को Shut-Down भी किया जा सकता है। 

कैबिनेट Cabinet 

कंप्यूटर सभी पार्ट्स को एक जगह व्यवस्थित करने के लिए और उनको सुरक्षा प्रदान करने के लिए सीपीयू कैबिनेट का प्रयोग किया जाता है।  यह कई तरह के आकर के मिलते है। 


Most important computer parts for gaming Computer hardware parts list Computer hardware parts list pdf Computer hardware parts price list Essential computer parts Main computer parts Main computer parts and functions Parts of computer wiki

1 comments so far

I’ve been helping my friends build budget PCs, and many of them now choose to Affordable pre-owned GPUs India, which has proven to be a solid option. The processors we received were clean, tested, and ran without any issues. It’s incredible how a simple decision can cut upgrade costs in half. These pre-owned CPUs deliver excellent performance and reliability when purchased from trusted sellers. It’s easily one of the smartest ways to upgrade without overspending today.


EmoticonEmoticon

Disqus Shortname

Comments system